मधुबनी, दिसम्बर 11 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। लखनऊ, आगरा और नेपाल सहित बिहार के विभिन्न जिलों से क्रिकेट खिलाड़ियों की 24 टीमों का मुकाबला मधवापुर में होगा। एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की स्थापना के नौवें वर्षगांठ पर 14 दिसंबर को इन खिलाड़ियों की जुटानी होगी। यह जानकारी मधवापुर में गुरुवार को आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रो. राकेश नायक ने दी। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के लिए आरएनजे डिग्री कॉलेज का मैदान चिह्नित किया गया है। डीएम व विधायक द्वारा टूर्नामेंट का उद्घाटन कराना तय हुआ है। समारोह के अतिथियों के रूप में प्रखंड से जिले तक कई प्रशासनिक पदाधिकारियों को न्योता भेजा गया है। मित्रराष्ट्र नेपाल से भी प्रशासनिक अधिकारियों को पहुंचने की संभावना है। पांच जनवरी को सेमी फाइनल और आठ जनवरी को फाइनल मुकाबला होगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राज...