अयोध्या, दिसम्बर 5 -- इंडिगो संकट के बीच शुक्रवार को भी सैकड़ों फ्लाइट रद्द रहीं। लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी में इंडिगो की 91 फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया। उड़ाने रद्द होने के चलते यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। यही नहीं कई जगहों पर यात्रियों की एयरलाइंस कर्मियों के साथ नोकझोक भी हुई। लखनऊ की बात करें तो यहां लखनऊ आने-जाने वाली कुल 42 फ्लाइटें शुक्रवार को निरस्त कर दी गईं। इनमें 23 का प्रस्थान लखनऊ से होना था। इनमें अधिक उड़ानें इंडिगो एयरलाइंस की थीं। फ्लाइटें निरस्त होने के कारण अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बार हंगामे की स्थिति पर सीआईएसएफ और बाहर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसी तरह अयोध्या में पांच उड़ाने रद्द कर दी गईं। जिसके एयरपोर्ट पर 800 यात्री...