ललितपुर, दिसम्बर 16 -- मड़ावरा। मड़ावरा वन रेंज स्थित लखंजर वन बीट में एक बारासिंघा विचरण करता हुआ दिखाई दिया। कार सवार राहगीरों ने उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद वन अफसरों ने जंगल में गश्त बढ़ा दी है। मड़ावरा वन क्षेत्र में वन्य जीवों की काफी संख्या में मौजूदगी है। यहां बाघ, भालू, तेंदुआ, जंगली सूकर, लकड़बग्घा, हिरण विचरण करते दिखाई देते रहते हैं। सोमवार शाम जंगल से गुजर रहे कार सवारों की नजर पानी पीते एक बारासिंघा पर पड़ी। उन्होंने तुरंत उसकी फोटो खींची और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उल्लेखनीय है कि मड़ावरा वन रेंज के जंगलों में कई जंगली जानवरों की मौजूदगी है। इससे पहले धौरीसागर वन बीट में लगे ट्रैप कैमरों में बाघ, तेंदुआ, भालू, लकड़बग्घा जैसे जानवर कैद हो चुके हैं। तेंदुआ तो काफी संख्या में मौजूद हैं। बीते महीने ही गिरा...