भदोही, दिसम्बर 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। ठंड में अवैध पेड़ कटान की रोकथाम के लिए वन विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। दो दिन पूर्व पकड़े गए ट्रैक्टर पर लदा लकड़ी को सीज करते हुए लकड़ी कटान कराने वाले के ऊपर तीस हजार का जुर्माना लगा है। विभागीय सख्ती से लकड़ी कटान कराने वालों की बेचैनी बढ़ने लगी है। डीएफओ विवेक यादव ने बताया कि तीन दिन पूर्व ज्ञानपुर रेंज के महादेवपुर गांव में लकड़ी कटान को पकड़ने गए वनकर्मी पर लकड़ी माफियाओं ने हमला कर दिया था। ट्रैक्टर से वनकर्मी के बाइक को क्षतग्रिस्त कर करने का प्रयास किया गया था। वन विभाग ने ट्रैक्टर ट्राली को सील कर दिया था। 30 हजार रुपये जुर्माना जमा करने के बाद ट्रैक्टर को छोड़ा गया, लकड़ी को विभाग अपने कब्जे में रखा है। डीएफओ विवेक यादव ने कटहरा व उसके साथ पर तीस हजार का जुर्माना वसूला गया है। अवैध लकड़ी कटाने ...