भदोही, दिसम्बर 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में शनिवार की रात वन विभाग के वीट प्रभारी की बाइक पर लकड़ी लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की जद में आकर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन वीट प्रभारी पंकज कुमार बाल-बाल बच गए। मामला संज्ञान में आते ही प्रभारी वनाधिकारी विवेक यादव ने ट्रैक्टर को सीज करते हुए सुरियावां थाने में ऐसा कृत्य करने वाले ट्रैक्टर चालक और स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग टीम द्वारा अवैध लकड़ी कटान की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान रात्रि में चल रहा था। इस बीच महादेवपुर गांव में लकड़ी लादकर एक ट्रैक्टर जाते हुए दिखाई पड़ा। मामला संज्ञान में आते ही वीट प्रभारी वन विभाग पंकज कुमार स्थल पर पहुंच गए। ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया तो चालक ने सीधे बाइक...