बाराबंकी, दिसम्बर 29 -- रामनगर। क्षेत्र में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। शीतलहर और गिरते तापमान के बीच सबसे ज्यादा परेशानी गरीब, मजदूर और राहगीरों को उठानी पड़ रही है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन व ग्राम तथा नगर पंचायत स्तर पर अलाव की कोई ठोस व्यवस्था न होने से लोग खुद ही लकड़ी का इंतजाम कर आग जलाने को मजबूर हैं। रविवार को दिन भर इतनी गलन रही कि लोग ग्रामीण चौराहों, बस स्टैंड और बाजारों के आसपास लकड़ी, उपले व कचरा इकट्ठा कर अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। लोगों का कहना है कि यदि ग्राम पंचायतों और नगर प्रशासन की ओर से नियमित रूप से कई जगह अलाव जलवाए जाएं तो गरीब और जरूरतमंदों को काफी राहत मिल सकती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बढ़ी ठंडी देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.