पलामू, दिसम्बर 2 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। ग्रामीणों व शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के पहल पर जिले के उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत अंतर्गत लकडही राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पिछले 15 दिनों से बंद मध्याह्न भोजन को फिर से शुरू करा दिया गया गया है। पिछले दिन वहां के ग्रामीणों ने मुखिया के नेतृत्व में मध्यह्न भोजन बंद होने व शिक्षकों को नियमित स्कूल नहीं पहुंचने पर भारी हंगामा कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया था। तब प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेंद्र प्रजापति के निर्देशानुसार बीपीओ नरेंद्र सिंह स्कूल पहुंचकर मामला को शांत कराते हुए दोषी शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछने व मध्यह्न भोजन चालू कराने का आश्वासन दिया था तब जाकर स्थिति सामान्य हुई थी। बीपीओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार से मध्याह्न भोजन शुरू करा दिया गया है। ज...