बाराबंकी, फरवरी 22 -- फतेहपुर। दो वर्ष पूर्व हुई सगाई की रस्म के बाद लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया, और अब सगाई में दिये गये जेवर, नकदी आदि वापस देने से मना कर रहे हैं। पुलिस ने युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के थाना विकासनगर निवासी सुऐब पुत्र मो. शरीफ ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी सगाई दो वर्ष पूर्व फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिहाली निवासी अब्दुल अलीम की बेटी से हुई थी। सगाई में उसने करीब तीन लाख का सामान जिसमें सोने का हार, झाले, सोने की अंगूठी, पायल, नाक की कील, कपड़े, नकदी दी थी। सगाई के कुछ समय बाद लड़की पक्ष के शादी से मना करने पर जब उसने सगाई का सामान वापस मांगा तो उसे जानमाल की धमकी देते हुए कहा कि अब दोबारा यहां मत आना सामान वापस नहीं देंगे। कुछ दिन बाद सुऐब को लड़की की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.