रुडकी, अगस्त 11 -- अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति की रविवार देर शाम एक बैठक धराली में हुए देवीय आपदा एवं स्वतंत्रता दिवस के संबंध में आयोजित की गई। इसमें समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि हम धराली पीड़ितों के लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है के भाव से काम करें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिवानंद बुडाकोटी ने कहा कि जो इस हादसा में दिवंगत हुए उन्हें वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन हादसे में बच गए लोगों की आर्थिक सहायता करनी चाहिए। बैठक में महामंत्री शिव चरण बिंजोला, मन्त्री विजय सिंह पंवार, संपत्ति मंत्री दिगम्बर सिंह नेगी, आदर्श शिवाजी कालोनी अध्यक्ष गौर सिंह भण्डारी, शिवाजी कालोनी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष देव सिंह सावंत, महिला अध्यक्ष नंदा ऐरी, महिपाल सिंह रावत, इन्द्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...