देहरादून, जनवरी 29 -- लक्सर। कोतवाली लक्सर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान कुड़ी भगवानपुर निवासी माजिद को 315 बोर के तमंचे के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज रावत सहित पुलिस टीम शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...