रुडकी, फरवरी 10 -- पिछले कई दिनों से लक्सर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद को लेकर चली आ रही खींचतान पर आखिर विराम लग गया। एसोसिएशन की बैठक में ओमपाल सिंह भाटी को सर्वसम्मति से लक्सर मेडिकल एसोसिएशन का अध्यक्ष और अमित कुमार को महामंत्री चुन लिया गया है। इसके साथ कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई है। लक्सर कस्बे में 50 से अधिक मेडिकल स्टोर हैं। इसके अध्यक्ष अब तक डॉ. प्रेम सिंह पुंडीर को बनाया गयगा था। पिछले दिनों डॉ. प्रेम सिंह पुंडीर का विरोध कर कुछ लोगों ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी थी। बाद में उसे किसी ने स्वीकार नहीं किया था। सोमवार रात लक्सर कस्बे में लक्सर मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से ओमपाल सिंह भाटी को अध्यक्ष चुना गया है। उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल को बनाया गया है। महामंत्री पद पर अमित कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.