देहरादून, जनवरी 30 -- लक्सर। मिर्जापुर सादात के कई लोगों ने एसडीएम लक्सर से मिलकर गांव के राशन डीलर की शिकायत की। उनका कहना है कि डीलर ने दो माह से राशन नहीं दिया है। साथ ही लोगों से राशन कार्ड की केवाईसी के नाम पर पैसे भी वसूल रहा है। एसडीम के आदेश पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक इसकी जांच कर रही है। एसडीएम सौरभ सिंह को शिकायती पत्र देकर गांव के राशन डीलर पर मनमानी करने का आरोप लगा है। कहा कि उसने 2 माह से राशन नहीं दिया है। साथ ही केवाईसी कराने के लिए वह ग्रामीणों से 100 से 500 रूपये तक की वसूली भी कर रहे है। एसडीएम ने क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को इसकी जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पूर्ति निरीक्षक बबीता कटारिया का कहना है कि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी, जिस पर इसी बुधवार वे निरीक्षण के लिए गई थी, मगर दुकान ब...