देहरादून, फरवरी 19 -- लक्सर। लक्सर कस्बे में सुबह करीब 11 बजे से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। मुख्य मार्गों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते स्कूली बच्चे और मरीज भी प्रभावित हुए। मौके पर पुलिस व्यवस्था नजर नहीं आई, जिससे लोगों में नाराजगी है। हालात संभालने के लिए ग्रामीणों को स्वयं आगे आकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...