देहरादून, जनवरी 5 -- लक्सर। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लक्सर में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट से निस्तारित हो चुका है। दोषी जेल में सजा काट रहे हैं अब इतने समय के बाद एक महिला कांग्रेस इसे बिना वजह तूल दे रही है। कहा कि जो महिला ऑडियो जारी कर आरोप लग रही है। अगर वह सच्ची है, तो कांग्रेस को उसे सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले की तरह भाजपा के नेताओं का चरित्र हनन कर राजनीतिक लाभ पाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का पुतला जलाकर आक्रोश जताया। प्रदर्शन में राजेश रस्तोगी, नीरज सागर, राजीव गोयल, आशीष विश्वकर्मा, गौरव गोयल, मुकीम राणा, सचिन पालीवाल, बंटू पाल, बब्लू चौहान, साधु राम, सचिन सैनी, डॉ नर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.