देहरादून, जनवरी 8 -- लक्सर। सुल्तानपुर में प्लॉट के मालिक ने सौदा करके ग्राहक से 25 लाख रुपए लिए। ना प्लॉट का बैनामा किया, ना ही उसकी रकम लौटाई। केवलपुरी, लक्सर निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया उसके गांव का राजकुमार सुल्तानपुर में रहता है। वहां उसके नाम एक खाली आवासीय प्लॉट है। पिछले वर्ष उसने 30 लाख में प्लॉट का सौदा अरविंद से किया था। 7 जनवरी 2025 को 25 लाख रुपये देकर अरविंद ने नोटरी एग्रीमेंट कराया था। तय हुआ कि अक्टूबर 2025 तक बैनामा होगा। मगर बैनामे की लास्ट डेट से पहले ही राजकुमार पत्नी ब्रह्मलता के साथ उसके घर आया। बताया कि प्लाट को बेचने से उसके परिवार में विवाद हो रहा है। उसने चार लाख रुपए का चेक अरविंद को दिया और बाकी के 21 लाख प्लॉट पर लोन करवाकर वापस करने की बात कही। गांव का मामला होने के कारण अरविंद तैयार हो गया। लेकिन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.