देहरादून, दिसम्बर 11 -- लक्सर। देर रात कस्बे में गोवर्धनपुर रोड पर अज्ञात वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ा। इससे पोल टूटकर गिर गया, जिस कारण इससे आगे शेखपुरी व अतिथि नगर समेत कई क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। गुरुवार सुबह पता लगने के बाद से ऊर्जा निगम के कर्मचारी वहां दूसरा पोल गाड़ने में जुटे हैं। बुधवार को आदि रात के आसपास नगर के गोवर्धनपुर रोड पर एलआईसी कार्यालय के पास कोई वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर लगने से पोल टूट कर गिर पड़ा। उस समय खंबे पर लगे तारों में बिजली चालू थी, मगर गनीमत यह रही कि दुर्घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। लेकिन इससे लाइन में फाल्ट आ गया, और वहां से आगे की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बिजली घर पर दी। बिजली घर के क...