रुडकी, दिसम्बर 25 -- क्रिसमस पर गुरुवार को सुबह से शाम तक चर्चों में भीड़ लगी रही। मसीह समाज के लोगों ने चर्च और अपने घरों में प्रभु यीशु को याद कर प्रार्थनाएं की। साथ ही अमन शांति की दुआ मांगी। क्रिसमस के लिए चर्चों को कई दिन पहले रंग बिरंगी रोशनी आदि लगाकर भव्य ढंग से सजाया गया था। मसीह समाज के लोगों के घरों में भी कई दिन से खुशी का माहौल था। इसके बाद बुधवार में शाम ढलते ही प्रभु यीशु के आगमन की तैयारी शुरू हो गई। चर्चों में रात 12 बजे से जिंगल बेल की धुन के साथ क्वायर टीम प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित गीत तथा कैरल सिंगिंग कर प्रार्थनाएं करने लगी। गुरुवार सुबह दिन निकलते ही ईसाई समाज के लोग परिवार के साथ चर्च में आने शुरू हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...