रुडकी, मार्च 2 -- कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों से अलग-अलग तीन पशु चोरी हो गए। फतवा गांव निवासी गौरव कुमार पुत्र धर्मवीर की गौशाला में बंधी एक भैंस और एक भैंसा बीती रात किसी ने चोरी कर लिया। सुबह जागने पर गौरव को इसका पता चला। उसकी तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, भोगपुर निवासी विनेश कुमार पुत्र दिलेराम बीती रात परिवार सहित मकान की पहली मंजिल पर सो रहे थे। मकान के नीचे वाले हिस्से में उनके पशु बंधे हुए थे। रात 2 बजे आहट होने पर विनेश नीचे आए, तो कुछ लोग उनकी भैंस खोलकर ले जा रहे थे। उन्होंने शोर मचाया, तो वे भैंस को वहीं छोड़कर भाग गए। बाद में विनेश ने देखा, तो दूसरी एक भैंस गायब थी। उसकी तरफ से भी पुलिस ने पशु चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मामलों की पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.