रुडकी, नवम्बर 29 -- कल से अगले तीन महीने तक रेल का सफर पहले से मुश्किल हो जाएगा। सर्दियों के सीजन में कोहरा पड़ने की संभावना को देखते हुए रेल मुख्यालय हर साल कई ट्रेनें रद्द करता है। इस बार भी मुरादाबाद मंडल की 24 ट्रेनें एक दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक के लिए कैंसिल की गई हैं। इनमें कुछ गाड़ियां दो व कुछ तीन दिसंबर से निरस्त रहेंगी। इनके अलावा कुछ ट्रेनों के चक्कर भी घटाए गए हैं। इनमें रोजाना चलने वाली देहरादून-बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस अब हफ्ते में सिर्फ दो दिन और सप्ताह में दो दिन चलने वाली लालगढ़-डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस अब सिर्फ एक ही दिन चलेगी। इन तीन महीनों में करीब 40 गाड़ियां प्रभावित होंगी। ये ज्यादातर लक्सर-रुड़की या लक्सर-हरिद्वार से होकर गुजरती हैं। इनमें कुछ ट्रेन सप्ताह में एक या दो दिन चलती हैं, जबकि बाकी गाड़ि...