आगरा, अप्रैल 7 -- -प्रदेश भर से 10520 छात्रों ने लिया प्रतिभाग, 495 छात्रों का साक्षात्कार हेतु चयन आगरा, वरिष्ठ संवाददाता। निमित्त मात्र सोसाइटी द्वारा आयोजित लक्ष्य 30 परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी हो गया। परीक्षा में कान्हा माखन पब्लिक स्कूल मथुरा की नविका अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। भारतीय विद्यालय बाल मंदिर आगरा के प्रिंस सिंह ने द्वितीय और सुदिति ग्रुप ऑफ स्कूल्स, मैनपुरी के शुभम राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लक्ष्य 30 के अकादमिक प्रमुख प्रो. एस.सी. अग्रवाल के अनुसार प्रदेश स्तरीय परीक्षा में 30 मार्च को आयोजित की गयी थी। इसमें 10520 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परिणाम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 495 विद्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। चयनित छात्रों की काउंसलिंग प्रक्रिया 10 अप्रैल से प्रारंभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.