मैनपुरी, नवम्बर 30 -- कठेरिया इम्पलॉयज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को नगर के स्काउट एवं गाइड भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद एवं करहल के विधायक तेजप्रताप यादव ने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं करहल विधायक तेजप्रताप यादव ने कहा कि जो छात्र-छात्राएं सम्मानित हुए हैं वह अपनी मेहनत जारी रखें। लक्ष्य हासिल करने तक रुकना नहीं है। इससे पहले पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव का का इंजी. योगेश कठेरिया ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इंजी. योगेश कठेरिया ने कहा कि सकारात्मक सोच और मेहनत से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है। सभी छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य को हासिल कर समाज, जिले और देश का नाम रोशन करें।...