नैनीताल, फरवरी 21 -- भीमताल, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शनिवार को सतत विकास लक्ष्यों और पीएम गति शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों और प्रतिनिधियों को 2030 तक लक्ष्यों को हासिल करने और बुनियादी ढांचा विकास के लिए पीएम गति शक्ति के तहत समन्वित योजना बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने कहा, लक्ष्य प्राप्त करने को आपसी समन्वय जरूरी है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिले को अव्वल लाने के लिए 17 लक्ष्य पूर्ति को कार्य करने को कहा। उत्तराखंड सेतु निगम के निदेशक व अपर निदेशक अर्थ एवं संख्या मनोज पंत ने एसडीजी के 17 लक्ष्य गरीबी, शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य आदि की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। कहा, फील्ड कर्मियों की मेहनत से ही लक्ष्य की पू...