रुद्रपुर, मार्च 17 -- एसडीजी टास्क फोर्स की बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें जनपद स्तर पर लक्ष्यों के नियोजन, क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण के लिए गठित टास्क फोर्स समिति के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। सीडीओ ने अधिकारियों को कहा कि वे संबंधित आंकड़ों को व्यक्तिगत रूप से सत्यापित करें और उनकी विश्वसनीयता सुनिश्चित करें। कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन ग्रामीण और शहरी दोनों स्तरों पर किया जाना है। सीडीओ ने समस्त विभागों को ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे सतत विकास लक्ष्यों के क्रियान्वयन और अनुश्रवण को अधिक प्रभावी बनाया जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.