पटना, फरवरी 21 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि 31 मार्च तक जनता के हित में विभागीय लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए। राजस्व कर्मचारी निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य की प्राप्ति करें, उनके सम्मान के साथ-साथ पूर्व में हुए समझौते के बिंदुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। हड़ताल पर रहे राजस्व कर्मियों के प्रतिनिधियों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी आवश्यक मांगों यथा ग्रेड पे समेत आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोतरी आवश्यक है। उसे सरकार पूरा करेगी। अभी 31 मार्च तक परिमार्जन के 40 लाख आवेदनों का निपटारा कराना सरकार की पहली प्राथमिकता में है। इससे फार्मर रजिस्ट्रेशन समेत भूमि सर्वेक्षण में मदद मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने अंचलाधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए कि वे 31 मार्च तक विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करें। बेहतर प्रदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.