सिद्धार्थ, फरवरी 9 -- शोहरतगढ़। बढ़नी ब्लाक के बरसाती यादव इंटर कॉलेज पथरदेई परिसर में रविवार को 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के टिप्स दिए गए। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने कहा लक्ष्य निर्धारित कर छात्र मेहनत से पढ़ाई करें। सफलता जरूर हासिल होगी। अच्छे शिक्षण संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चों के भविष्य को संवारने में योगदान देते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा को अपनी प्राथमिकता में शामिल करने की सलाह दी। इस दौरान राम मूरत यादव, राम सुरत यादव, अधिवक्ता प्रमोद पाठक, आशीष संगम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.