कानपुर, दिसम्बर 18 -- लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति लायें अफसर -जनकल्याणकारी योजनाओं में हीला हवाली बर्दाश्त नहीं कानपुर देहात,संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में की गयी। बैठक में डीएम ने संचालित योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिये। डीएम कपिल सिंह ने कहाकि संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति लाये। बी,सी व डी श्रेणी में प्रदर्शित योजनाओं से संबधित अधिकारियों को विशेष प्रयास कर ए-श्रेणी में लाने के निर्देश दिये गये। इसके उपरांत डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को परियोजनाओं को समयान्तर्गत पूर्ण कराने के निर्देश दिये। कहाकिसम्बन्धित कार्यदायी संस्थाएं निर्धारि...