अमरोहा, जनवरी 10 -- अमरोहा। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एडीएम ने भू राजस्व, परिवहन, स्टांप, आबकारी, खनिज, नगर निकाय, गन्ना, वाणिज्य कर, मंडी, सिंचाई, बांट माप, बैंक, विद्युत एवं अन्य विभागों के लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की समीक्षा की। कहा जो लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है, उसके सापेक्ष सभी विभाग प्रगति प्राप्त करें। एसडीएम से कहा कि आरसी वसूली शत प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। तहसीलदार वसूली पर विशेष ध्यान दें। वानिकी, सिंचाई, खनिज एवं आबकारी, खनन, विद्युत विभाग की कम वसूली पर नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष अभियान चलाकर वसूली की जाए। विविध देयों की मांग एवं वसूली की धनराशि से संबंधित चकबंदी देय, मोटर देय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.