मधुबनी, फरवरी 20 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना कार्यालय खजौली के सभागार में सेक्टर-1 अंतर्गत दतुआर, महुआ एकडारा एवं नरार पूर्वी पंचायत के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीडीपीओ प्रीति कुमारी ने की। समीक्षा के दौरान पोषण ट्रैकर, विभिन्न इंडिकेटर, गोदभराई की एंट्री, केंद्रों के संचालन की स्थिति, आधार/आभा आईडी, होम विजिट, ग्रोथ मॉनिटरिंग तथा एफआरएस से टीएचआर एंट्री की विस्तार से जांच की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई। सीडीपीओ प्रीति कुमारी ने सेविकाओं को निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय लक्ष्य के अनुरूप प्रत्येक केंद्र से प्रतिदिन आठ-आठ आवेदन प्राप्त होना सुनिश्चित किया जाए। निर्धार...