जहानाबाद, जनवरी 6 -- 3257 किसानों से 17914 एमटी हुआ धान का क्रय धान अधिप्राप्ति के लिए गठित जिला टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ बैठक जहानाबाद, नगर संवाददाता। प्रभारी जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अन्तर्गत धान अधिप्राप्ति के लिए गठित जिला टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बताया गया कि जहानाबाद जिलान्तर्गत अबतक 3257 किसानों से 17913.96 एमटी धान का क्रय किया गया है, जिसमें से 2554 किसानों का भुगतान किया गया है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि धान क्रय में तेजी लाई जाय ताकि लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके। जिले में निबंधित उसना राईस मिल को समितियों के साथ अविलम्ब सम्बद्ध किया जाय। जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि जिला कृषि पदाधिकारी से पंचायतों का संशोधित उत्पादन प्राप्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.