जमशेदपुर, मार्च 19 -- न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पूर्वी सिंहभूम में धान खरीद की स्थिति संतोषजनक नहीं है। राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) की ओर से तय लक्ष्य के अनुरूप जिला आधा धान ही खरीद सका है। पूर्वी सिंहभूम जिले का लक्ष्य सात लाख क्विंटल है, जबकि अबतक तीन लाख 55 हजार 275 क्विंटल धान की खरीद की जा सकी है। अगर समग्रता में देखें तो पूर्वी सिंहभूम पूरे राज्य में धान खरीद के मामले में हजारीबाग के बाद दूसरे नंबर पर है। हालांकि एसएफसी ने पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग का लक्ष्य हाल में एक-एक लाख क्विंटल बढ़ा दिया है। हजारीबाग 3.63 लाख क्विंटल धान की खरीद कर राज्य के सभी 24 जिलों में सबसे आगे है। पूर्व में दिए लक्ष्य के हिसाब से उसने टारगेट हासिल कर लिया है। हालांकि अब उसका लक्ष्य संशोधित कर 4.5 लाख क्विंटल कर दिया गया है। अर्थात लक्ष्य में एक लाख क्विंटल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.