पटना, फरवरी 11 -- बुधवार की शाम तक 40.85 लाख किसानों का निबंधन हो सका पूर्वी चम्पारण, सारण, सीवान, जमुई, गोपालगंज में धीमी प्रगति पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। किसानों के निबंधन (फार्मर रजिस्ट्री) की गति धीमी है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद अब तक 40.85 लाख किसानों का ही निबंधन हो सका है। कुल लक्ष्य का यह आधा भी नहीं है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अनुसार बुधवार की शाम तक लक्ष्य का 47.85 फीसदी किसानों का ही निबंधन हो सका है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 40,84,956 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कर लिया गया है। पीएम किसान फार्मर रजिस्ट्री 21,97,778 हो सका है जो 25.69 फीसदी है। हालांकि कई जिलों में पीएम किसान लाभार्थियों के निबंधन में तेजी आई है। शिवहर (54.1 फीसदी), कटिहार (50.4 फीसदी), किशनगंज (41.7 फीसदी), पूर्णिया (41.4 फीसदी), भागलपु...