भागलपुर, फरवरी 1 -- शाहकुंड। प्रखंड में धान खरीद का लक्ष्य कम होने से कई पैक्सों में किसानों को परेशानी हो रही है। बीसीओ चंद्रप्रकाश ने कहा कि पहले 99 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य था। अब इसे घटाकर 83848 क्विंटल कर दिया गया है। मानिकपुर शहजादपुर पैक्स अध्यक्ष हीरा सिंह द्वारा इसे लेकर लक्ष्य बढ़ाने की मांग भी की गई है। अब तक 943 किसानों से 51892 क्विंटल धान खरीद हुई है। एक पैक्स वासुदेवपुर में चुनाव होने की वजह से यहां धान खरीद नहीं हो रही है। बाकी 18 पैक्सों और एक व्यापार मंडल में खरीद हो रही है। अंबा के किसान निशांत कुमार उर्फ टूमो का कहना है कि बहुत धान पैक्स में बेच दिया गया है। लेकिन कुछ धान बचा हुआ है। दरियापुर के किसान अरविंद झा ने कहा कि उनके द्वारा सब धान पैक्स में बेच दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...