बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- लक्ष्य: किसानों से 159961 टन धान होगी क्रय, लक्ष्य में हुई कटौती धान खरीद में पिछले साल की तुलना में लक्ष्य में 15 फीसद की कटौती पिछले साल 1.88 लाख एमटी तो इस बार 1.60 लाख टन खरीद का लक्ष्य बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। धान क्रय का लक्ष्य सहकारिता विभाग द्वारा तय कर दिया गया है, जो पिछले साल की तुलना में इस बार 15 फीसद कम है। पिछले साल विभाग द्वारा 1.88 लाख टन का लक्ष्य जिला को दिया गया था। इस बार एक लाख 59 हजार 961 टन कर दिया गया है। पिछले साल की तुलना में यह 15 फीसद कम है। लक्ष्य से कम धान क्रय किये जाने का प्रभाव किसानों पर भी पड़ेगा। लक्ष्य के अनलिमिटेड धान बेचने की बात तो किसान भूल ही जाय। प्रति रैयत किसानों का 250 क्विंटल व गैर रैयतों का 100 क्विंटल खरीद का लक्ष्य है। इसमें भी कटौती आ सकता है। इस साल 48 हजार से अ...