मुंगेर, फरवरी 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले के खेलप्रेमियों के लिए खुशी की खबर है। सुल्तानगंज स्टेडियम में आयोजित कुमार अमरेंद्र मोहन (पिंकू) मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लक्ष्मी स्पोर्टिंग क्लब इटहरी, मुंगेर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम की इस जीत से जिलेभर के फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। संघर्षपूर्ण मुकाबले में मिथुन का निर्णायक गोल: खेल उद्घोषक महमूद आलम ने बताया कि, मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। खेल के निर्धारित समय के दौरान इटहरी मुंगेर की ओर से जर्सी नंबर- 8 मिथुन कुमार ने मैच के 56वें मिनट में अपने एकल प्रयास से शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। यही गोल अंततः निर्णायक साबित हुआ और इटहरी की टीम सेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.