गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड के टेरुआ गांव स्थित श्रीश्री 108 श्री लक्ष्मी सखी की समाधि स्थल पर पौष अमावस्या के पावन अवसर पर शुक्रवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस धार्मिक आयोजन में बैकुंठपुर हीं नहीं बल्कि सीमावर्ती सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं मुजफ्फरपुर के इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पौष अमावस्या के अवसर पर समाधि स्थल हजारों दीपों की रोशनी से जगमग हो उठेगा। वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लेने के लिए गुरुवार को थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान पुलिस बल के साथ लक्ष्मी सखी समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने प्रवेश द्वार, पूजा स्थल, दीप प्रज्वलन क्षेत्र, पार्किंग और भीड़ नि...