गोपालगंज, जनवरी 4 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड के टेरुआ गांव स्थित संत लक्ष्मी सखी की समाधि पर शनिवार की देर रात तक भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मठिया पर भजन व कीर्तन का आयोजन हुआ। इसके बाद लक्ष्मी सखी द्वारा रचित ग्रंथों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी रात भक्ति रस में डूबे रहे। इसके अलावा रात में ही महाआरती और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, रविवार को भी समाधि पर पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शीतलहर के बावजूद यहां समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना के लिए ग्रामीणों की आस्था अधिक दिखी। रविवार को भी समाधि स्थल पर भजन कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहा। ---------- मेले में की खरीदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.