कटिहार, जनवरी 17 -- फलका, एक संवाददाता प्रखंड के पिरमोकाम पंचायत स्थित चंदवा गांव के क्रीड़ा मैदान में चंदवा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु मेमोरियल छह दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कोढ़ा विधायक कविता पासवान,प्रमुख दीपशिखा सिंह,मुखिया बिनोद मिर्धा,त्रिपुर विजय सिंह,डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशू के पौत्र जयवर्धन सिंह व यशवर्धन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस टूर्नामेंट में आठ टीम भाग ले रही है। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष शंकर सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में आठ टीम भाग ले रही है। टूर्नामेंट के प्रथम दिन धमदाहा बनाम मिशन स्कूल मीरगंज के बीच मैच खेला गया। मिशन स्कूल मीरगंज की टीम ने टॉस जीतकर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 9 विकेट खोकर 91 रन का लक्ष्य रखा। जबकि धमदाहा की टीम ने बेहतरीन बल्ल...