आरा, अक्टूबर 9 -- आरा। उदवंतनगर प्रखंड के सखुआं लख पर भारत के महान मनीषी संत श्री श्री 1008 श्री त्रिदण्डी स्वामी जी के कृ‌पापात्र शिष्य परम पूज्य श्री जनार्दनाचार्य जी महाराज के सानिध्य में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कल शनिवार को यज्ञ को लेकर जलभरी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जलयात्रा में सखुआं, नीमा, रघुनीपुर, कुसुम्हां, कुसुम्ही, सुड़नी व सेवगार समेत कई गांवों कै हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। रविवार को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और अरणी मंथन होगा। अगले शुक्रवार को भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। यज्ञ को लेकर आस-पास के गांवों में भक्तिमय माहौल बन गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...