औरंगाबाद, फरवरी 13 -- दाउदनगर प्रखंड के महावर गांव में किया जा रहा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन श्रीमद्भागवत कथा का किया जा रहा वाचन, पहुंच रहे श्रद्धालु फोटो - 13 फरवरी एयूआर 3 कैप्शन- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदी पूजन करते आचार्य व उपस्थित श्रद्धालु दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के महावर गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत वैदिक परंपराओं के अनुसार वेदी पूजन सम्पन्न कराया गया। विधि-विधान से आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ वेदी का पूजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। बताया गया कि वेदी पूजन को यज्ञ का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण माना जाता है, जिससे पूरे अनुष्ठान की पवित्र शुरुआत होती है। श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल पर पह...