संभल, फरवरी 1 -- संभल। शहर के हल्लू सराय क्षेत्र में चामुंडा मंदिर के सामने आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है, जहां दूर-दराज से आए लोग उत्साह और आस्था के साथ महायज्ञ में शामिल हो रहे हैं। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में आहुतियां दीं। यज्ञ स्थल पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। महायज्ञ के समापन के बाद प्रतिदिन शाम को श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन से पधारे कथा वाचक अपनी मधुर वाणी से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान करा रहे हैं। कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भी...