सीतामढ़ी, मार्च 17 -- शिवहर। शिवहर प्रखंड के परदेसिया गांव में रविवार से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महायज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ के प्रथम दिन कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शिवहर नगर के पछियारी पोखर से 251 कुंवारी कन्याओं ने कलश में जलभर कर ले गई। नगर के पछियारी पोखर से लेकर परदेशिया तक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सरपंच मुकेश सिंह ने बताया कि परदेशिया गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, नवाह, अष्टयाम एवं श्री राम कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्री राम कथा ज्ञानयज्ञ में बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय उर्फ गुप्तेश्वर जी महाराज प्रवचन करेंगे। शोभा कलश यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.