सिद्धार्थ, दिसम्बर 9 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा क्षेत्र के कठेला जुनूबी के टोला गुरुनगर में नौ दिवसीय श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में गांव की महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या में भाग लिया। यज्ञ स्थल से शुरू हुई कलश यात्रा मुख्य मार्गों से गुजरते हुए गांव के पास स्थित घाट पर पहुंची जहां वैदिक विधि से कलशों में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु कलशों को लेकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचे और उन्हें विधिपूर्वक स्थापित किया गया। यज्ञ आयोजक सतीश चौधरी ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति 16 दिसंबर को की जाएगी। पूर्णाहुति के अवसर पर भंडारे का आयोजन भी रखा गया है। कलश यात्रा में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, राम कृपाल चौधरी, दल सिंगार दुबे, राम बरन यादव, सुजीत यादव, किशुन दुबे, विजय बहादुर यादव, विजय प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.