भभुआ, जनवरी 20 -- कोहिरा नदी से जलभरी कर पांच घंटे में पूरी की आठ किमी. की यात्रा जल मातृका, स्थल, जीव, मातृका, वरुण एवं भूमि पूजन किया गया (पेज चार) चैनपुर, एक संवाददाता। श्रीलक्ष्मी नारायण महाजन की शुरुआत शोभायात्रा के साथ शुरू हुई। मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे खरिगावा चौराहा से गाजा-बाजा व वाहनों के साथ महिला-पुरुष श्रद्धालु कोहिरा नदी के तट पर पहुंचे। संत श्री धनेश्वराचार्य जी महाराज इसकी अगुवाई कर रहे थे। वेद मंत्रोच्चार के साथ जल मातृका पूजन, स्थल मातृका पूजन, जीव मातृका पूजन, वरुण एवं भूमि पूजन के बाद यजमानों को वेद मंत्र उपचार से अभिसिंचित कर स्नान कराया गया। इसके बाद कलश में जलभरी कर श्रद्धालु खरिगावां स्थित यज्ञ मंडप के लिए रवाना हुए। आठ किमी. की दूरी पांच घंटों में तय कर श्रद्धालु यज्ञ मंडप के पास पहुंचे। भगवान महादेव के आधिप...