कटिहार, फरवरी 16 -- सेमापुर। संवाद सूत्र अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत सेमापुर पुलिस ने काबर पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर बांध ढाला के पास बड़ी कार्रवाई कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सघन वाहन जांच के दौरान दो पिकअप वाहनों से 12 मवेशी बरामद किए गए और तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लक्ष्मीपुर ढाला के समीप घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान दो संदिग्ध पिकअप वाहन पुलिस को देखते ही तेज रफ्तार से भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहनों का पीछा किया और खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में पाया गया कि दोनों पिकअप में 12 मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.