महाराजगंज, फरवरी 22 -- लक्ष्मीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एशिया के प्रथम ट्राम वे रेल परियोजना लक्ष्मीपुर के एकमा डिपो में स्थापना के लगभग एक सौ वर्ष से अधिक हो गया है। लक्ष्मीपुर की पहचान व भावनात्मक संबंध आमजन से हो गया है। लखनऊ चिड़ियाघर के लिए एक इंजन, बोगी पहले जा चुका है। इधर फिर इंजन लेने अधिकारी पहुंचे तो यहां लोगों का आक्रोश देख बैरंग लौट गए। शनिवार को इंजीनियर ट्राम वे का निरीक्षण करने पहुंचे। ट्राम वे को यहीं विकसित करने की मांग को लेकर लक्ष्मीपुर विकास मंच व व्यापारियों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को अवगत कराया। लखनऊ में पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने विधायक के वार्ता के क्रम में लक्ष्मीपुर की पहचान को बनाये रखने का भरोसा दिया। इसी क्रम में शनिवार को सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर नीलेश ने यहां आकर निरीक्षण किया। ट्राम वे...