महाराजगंज, दिसम्बर 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कोतवाली के लक्ष्मीपुर खुर्द में अवैध तस्करी की सूचना पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। मुखबिर से मिले पुख्ता इनपुट के आधार पर एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने पुलिस, एसएसबी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपित केश्वर यादव के घर से बड़ी मात्रा में संदिग्ध कॉफी बीज बरामद किया गया। आशंका है कि इन्हें नेपाल में तस्करी के लिए रखा गया था। छापेमारी के दौरान टीम को 60 किलो वजन के 16 बड़े बोरे और 30 किलो के 8 छोटे बोरे मिले। कुल 24 बोरी लगभग 1,200 किलो कॉफी बीज बरामद हुआ। बरामद सामान को कब्जे में लेकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का मानना है कि ये बीज भारतीय इलाके में खरीदकर सीमा पार नेपाल भेजे जाने की योजना थी। एसडीएम ने बताया कि बरामदगी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.