जामताड़ा, मार्च 6 -- नाला। नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बुधवार को कुमीरदहा मौजा स्थित यज्ञ मंडप परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में शामिल कन्याओं ने यज्ञ मंडप से लगभग 4 किमी की दुरी पर स्थित कुरुली नदी से जल भरकर पंक्तिबद्ध तरिके से यज्ञ मंडप तक का सफर तय किया। इस दौरान श्रद्धालुओं सहित कन्याओं ने लक्ष्मी नारायण की जय, धर्म की जीत हो- अधर्म का नाश हो आदि गगनभेदी धार्मिक स्लोगन के साथ कलश यात्रा पुरी की। जल कलश लेकर मंडप आने पर पुरोहितों द्वारा कन्या पूजन किया गया। वहीं यज्ञ के दौरान बनारस से आए मुख्य पंडित परमात्मा पांडेय एवं सहयोगियों द्वारा विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा यज्ञ संपादित किया जाएगा। यज्ञ की शुरुआत से माहौल भक्तिमय बन रहा है। इसके अलावा दुर दराज से आए श्रद्धालु यज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.