बांका, मार्च 19 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के नकसोसा एवं कुंडा के बीच होने वाले नौ दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 1100 से ज्यादा महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। कलशयात्रा में नकसोसा एवं कुंडा गांव के अलावा मादाचक, कठैल, बेला, शोभानपुर, इंग्लिश तथा आजाद नगर समेत अन्य गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ के यजमान मनोज साह एवं उनकी पत्नी कविता देवी के साथ सभी महिलाएं एवं युवतियां कलश लेकर यज्ञ स्थल से निकल कर मादाचक, कठैल, सिमरपुर होते हुए सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर पहुंची जहां आचार्य जयदेव जी महाराज के साथ आए विद्वान पंडितों द्वारा कराए गए मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। जल भरने के बाद सभी लोग पुनः यज्ञ स्थल वापस आए तथा वहां कलश स्थापित किया। इस दौरान कलाकारों ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.