जमशेदपुर, फरवरी 17 -- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में रविवार को रुद्राष्टकम का सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खुशवंत ने प्रथम, आदित्य राज ने द्वितीय तथा शिवांश लाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक एवं मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने अर्द्धनारीश्वर की तस्वीर, प्रशस्ति पत्र और 501 रुपये नकद देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने धार्मिक माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में रुद्राष्टकम की महती भूमिका है। उन्होंने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास के आराध्य श्रीराम और श्रीराम के आराध्य भगवान शिव हैं, इसलिए रुद्राष्टकम अत्यंत पवित्र स्तुति है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.