हमीरपुर, फरवरी 12 -- भरुआ सुमेरपुर। शिक्षा और क्षेत्रीय विकास के प्रणेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं लक्ष्मीचन्द पालीवाल इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक स्व.लक्ष्मीचन्द पालीवाल की 32वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने उनके शिक्षा विस्तार और समाज सेवा में योगदान को याद करते हुए उन्हें क्षेत्र की प्रगति का मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नाटक और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। रुबिया, खुशी, पलक, टिंकी, प्रीति, कपिल और अनंतकाल की प्रस्तुतियों की विशेष सराहना की गई। मुख्य अतिथि नेशनल इंटर कालेज मौदहा के सेवानिवृत्त शिक्षक जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पालीवाल जी का जीवन शिक्षा और समाज सेवा को समर्पित रहा। विशिष्ट अतिथि पर्यावरण प्रेमी रघुराज प...